Muzaffarpur News: शहर में कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग फीडरों पर मेंटेनेंस और केबल बिछाने का काम किया जाएगा। इसके कारण रामबाग, इमलीचट्टी और जूरन छपरा समेत कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। अपराह्न 1 से शाम 4 बजे तक 11 केवी एनडीपी फीडर से जुड़े कंचन नगर, सेक्रेड हार्ट स्कूल, रामबाग चौक, रामबाग चौरी, टीचर ट्रेनिंग रामबाग और संस्कृत कॉलेज क्षेत्र में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कालाजार रोड पर केबल बिछाने और पोल लगाने का काम होगा। वहीं, बुधवार रात 11:30 बजे से देर रात 01:00 बजे तक माड़ीपुर पीएसएस के 11 केवी रीवा फीडर को बंद कर इमलीचट्टी चौक पर डीटीआर के डीपी स्ट्रक्चर और केबलिंग का काम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.