Muzaffarpur News: शहर के गोला रोड और इस्लामपुर से दो वारंटी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसमें गोला रोड के मोहन चौधरी और इस्लामपुर के संदीप कुमार शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को संबधित कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था। उसी के आदेश पर दोनों की तलाश चल रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.