Muzaffarpur News: शहर की सफाई में निगम ने झोंकी पूरी ताकत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दीपावली से ठीक पहले शनिवार को शहर की सफाई में नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से लेकर देर रात तक गली-मोहल्ले, बाजार से लेकर मेन रोड तक सफाई और कचरा उठाव का काम जारी रहा। झाड़ू से सफाई के बाद जरूरत के अनुसार डंपिंग या अधिक गंदगी वाली जगहों पर चूना के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।इमलीचट्टी बस स्टैंड तिराहे पर शाम चार बजे डंपिंग प्वाइंट की सफाई के समय सिटी मैनेजर रीतेश कुमार व अन्य अधिकारी दिखे। सिटी मैनेजर के मुताबिक वार्ड स्तर पर सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। इसको लेकर पहले ही सभी अंचल व वार्ड निरीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: दीपावली पर गंदगी का अंबार, लाखों खर्च के बाद भी कचरे के पहाड़ पर जगमगा रहा शहर दीपावली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.