मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। औराई के एक शराब माफिया के साथ नाचते हुए एएसआई विपिन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जबकि आरोपित शराब माफिया पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा है। इसकी जांच के बाद एसएसपी कांतेश मिश्रा ने आरोपित एएसआई विपिन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वह औराई थाना इलाके में डायल 112 पर तैनात था। औराई के शराब माफिया दिलचंद राय का एक कार्यक्रम में कुछ लोगों के साथ नृत्य करते वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिख रहे लोगों में एक को औराई में पोस्टेड जमादार विपिन सिंह बताया जा रहा था। एसएसपी के अनुसार वीडियो वायरल होने के साथ आरोपित एएसआई के भ्रष्टाचारी आचरण को लेकर शिकायतें भी मिल रही थीं। इसके बाद एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स से पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो ...