मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिसं। पुलिस ने 4500 लीटर शराब बरामदगी के मामले में आठ साल से फरार चल रहे एक आरोपित को सारण जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में थाना क्षेत्र के रुसुलपुर कोरीगांव में ट्रक पर लदी करीब 4500 लीटर शराब बरामद हुई थी। मामले में फरार चल रहे आरोपित सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के सरैया साहो गांव निवासी नंदा प्रसाद राय को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...