Muzaffarpur News: शराब पार्टी करते भू-माफिया समेत तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर कोल्हुआ में शराब पार्टी की सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात छापेमारी की। इसमें शराब पी रहे कई शातिर मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने सुमन कौशिक उर्फ राजा सहनी, गौरव कौशिक व निखिल कौशिक को शराब की बोतल, ग्लास आदि सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। सुमन कौशिक पर बीते एक अक्तूबर को जमीन पर कब्जा जमाने के लिए चंदन कुमार पर पिस्टल सटाकर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज हुआ था। इलाके में शराब व भू-माफियाओं से सुमन कौशिक का जुड़ाव बताया जा रहा है। वह जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए मारपीट करने वाले प्रोटेक्शन गैंग का सदस्य बताया गया है। वह गैंग के एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। पूर्व में भी इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अहियापुर थानेदार शरत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.