Muzaffarpur News: शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रतनपुर डिही गांव में शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें शराब की तस्करी पर रोक लगाने की रणनीति बनाई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से देसी शराब की बिक्री और निर्माण हो रहा है। इसके कारण युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कुछ शराब तस्करों को खदेड़े जाने और मारपीट की भी बात सामने आई है। महिलाओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में नियमित निगरानी बढ़ाने, अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.