मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरियार टोले बतरौल गांव में शनिवार की रात शराब तस्करों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला कर दिया। 20 से 25 की संख्या में पहुंचे तस्करों ने जमकर मारपीट की। घर में तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सरस्वती देवी (65), पुत्र धर्मेंद्र राय (40), विपिन कुमार राय (38), छवि कुमारी (16), सन्नी कुमार (26) को सीएचसी में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।इस संबंध में सन्नी कुमार ने सुनील सहनी, अनिल सहनी, राजीव सहनी, विक्की कुमार, मुन्ना सहनी समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। सन्नी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात शराब की होम डिलेवरी देने आए अनिल सहनी को लोगों ने पकड़ लिया और हिदायत देकर छोड़ दिया। करीब एक ...