Muzaffarpur News: शराब खरीद-बिक्री मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। शराब खरीद-बिक्री मामले में फरार आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर स्थित घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा है। मंगलवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि बीते 12 जून 2023 को खबड़ा भेल कॉलोनी के पास छापेमारी कर शराब के साथ कार और बाइक को जब्त किया था। इस दौरान दो धंधेबाज खबड़ा के रौशन कुमार तंतु और मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा के संतोष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ में भागने वाले राहुल कुमार का नाम सामने आया था। सदर थाने में तीनों पर एफआईआर दर्ज की गई थी, तब से राहुल फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.