मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील पांडेय गली में पुलिस ने मंगलवार रात छापेमारी कर शराब धंधेबाज राहुल कुमार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से पंजाब, हरियाणा व यूपी निर्मित 27.950 लीटर विदेशी शराब, पांच बाइक और दो मोबाइल जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली के चंदन कुमार और औराई के ब्रह्मदेव कुमार भी शामिल हैं। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह के अनुसार, राहुल के घर में शराब छिपाकर रखी गई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...