मुजफ्फरपुर, नवम्बर 1 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में महिला के घर में घुसकर हंगामा कर रहे युवक को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी गोलू कुमार नशे में महिला के घर में घुसकर मारपीट और जोर-जबरदस्ती कर रहा था। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर युवक को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: शराब सेवन के आरोप में युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...