मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर अमृतमयी किरणें बिखेरता है। इस अवसर पर श्रद्धालु चंद्रमा की रोशनी में खीर रखकर भगवान को भोग लगाएंगे और सुबह प्रसाद के रूप में उसका सेवन करेंगे। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना और आरती के साथ चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: कोजागरा पर बन रहे हैं कई दुर्लभ योग, पूजन का विशेष महत्वचंद्रमा की पूजा और खीर का भोग डॉ. आचार्य रंजीत नारायण तिवारी ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा की पूजा और खीर का भोग लगाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस रात दूध या खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के बाद प्रसाद के र...