Muzaffarpur News: शनि मंदिर के पास शराब बेचते एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी रोड स्थित शनि मंदिर के पास सड़क पर शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चार लीटर देसी शराब बरामद हुई। वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित रुपेश कुमार है।नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना के बाद वह पुलिस बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे। इस दौरान रुपेश को देसी शराब के साथ दबोचा गया। वहीं, उसका साथ फरार हो गया। पूछताछ में रुपेश ने बताया कि वह धर्मेंद्र कुमार उर्फ नटुआ के साथ मिलकर शराब का धंधा करता था। मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.