Muzaffarpur News: शंकरपुरी में बांस की चचरी पुल सहारे घर जा रहे लोग
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड 34 का शंकरपुरी मोहल्ला। हालिया बारिश के बाद मोहल्ले का एक हिस्सा टापू बना हुआ है। घरों के बाहर घुटनाभर पानी लगा है। इन परिस्थितियों के बीच स्थानीय लोग चचरी के जरिए घरों तक आवाजाही कर रहे हैं। कुल 15 परिवार प्रभावित है। उन घरों में जलापूर्ति की सुविधा है पर बाहर पानी निकासी का इंतजाम नही है। स्थानीय महेंद्र राम व रतपति देवी ने बताया कि जोरदार बारिश होने पर घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। पानी के बीच सांप-बिच्छू का भी खतरा है। इसके चलते कई बार रतजगा करनी पड़ती है। वार्ड पार्षद चंदा कुमारी के मुताबिक एक दशक से अधिक समय से गरीब परिवारों से जुड़ी इस समस्या को लेकर कई बार निगम को जानकारी दी गई। इसके बावजूद सड़क व नाला का निर्माण नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.