Muzaffarpur News: व्यवसायी से 30 हजार की लूट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 15 -- Muzaffarpur News: मड़वन। करजा थाने के मड़वन-जियन राजपूत द्वार और टेढ़िया पुल के बीच शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर किराना व्यवसायी से 30 हजार रुपये लूट लिए। दुकान की चाबी और मोबाइल भी ले लिया। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। जियन निवासी व्यवसायी मनोज कुमार राय ने बताया कि मड़वन चौक पर किराना की दुकान है। दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बैग में दुकान की चाबी और करीब 30 हजार रुपये नकद थे। इसी दौरान मड़वन-टेढ़िया पुल के समीप एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए पिस्टल के बल पर उनके साथ लूटपाट की गई। बदमाशों ने कुछ दूरी पर मोबाइल फेंक दिया। सूचना पर करजा पुलिस ने छानबीन की। करजा थानेदार रामएकबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.