मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज की एनसीसी इकाई में गुरुवार को रैंक सेरेमनी का आयोजन हुआ। 32 बिहार बटालियन एनसीसी से सम्बद्ध कैडेट को रैंक प्रदान करने से पूर्व ड्रिल टेस्ट, मैप रीडिंग, जजिंग डिस्टेंस, कंपास प्रयोग विधि से संबंधित विभिन्न प्रतिस्पर्धा का आयोजन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज के सहयोग से किया गया। प्रतिस्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट को प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने रैंक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं अनुशासन को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एन...