Muzaffarpur News: वोकेशनल में आवेदन के लिए फिर खुला पोर्टल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स में आवेदन के लिए फिर से पोर्टल खोला गया है। सीसीडीसी प्रो. रजनीश गुप्ता ने बताया कि पोर्टल 12 से 15 अप्रैल तक खुला रहेगा। इस दौरान पहले से आवेदन करने वाले छात्र अपने विषय में बदलाव भी कर सकते हैं, इसके लिए एडिट का विकल्प भी दिया गया है। छात्र पीजीडीसीए कोर्स छोड़कर सभी विषयों में आवेदन कर सकते हैं। बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए दो मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है और छात्रों का दाखिला भी हो चुका है। सीसीडीसी ने बताया कि छात्र का अगर किसी कॉलेज में नामांकन हो चुका है तो उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.