मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदपुर स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और कराटे में अलग-अलग स्कूलों का दबदबा रहा।

विजेताओं की सूची वॉलीबॉल में अंडर-14 बालक में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, बालिका में शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक, अंडर-17 बालक में हरपुर मध्य विद्यालय और अंडर-19 बालिका में डीएवी मालीघाट चैंपियन बने। वहीं, कबड्डी अंडर-19 बालक में दरियापुर काफेन उत्क्रमित हाईस्कूल और बालिका में जीएस मदर इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहे। खो-खो में बालक वर्ग का खिताब सकरी सरैया हाईस्कूल और बालिका में क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल ने जीता।

अन्य खेलों के परिणाम बैडमिंटन अंडर-14 में अर्णव मिश्रा, अंड...