Muzaffarpur News: वॉलीबॉल में तिरहुत की बालिका टीम फाइनल में
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जमुई में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल वॉलीबॉल बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की अंडर-14 टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। 23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में तिरहुत की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दरभंगा प्रमंडल को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया। अब रविवार को टीम का मुकाबला खिताबी जीत के लिए कोसी प्रमंडल से होगा।तिरहुत प्रमंडल की टीम ने प्रतियोगिता के पूल मुकाबलों में भी दबदबा बनाए रखा। टीम ने मुंगेर और पूर्णिया को 2-0 से हराया। इसके अलावा मगध और सारण प्रमंडल की टीमों को भी सीधे सेटों में 2-0 से शिकस्त दी। यह भी पढ़ें- Dumka News: गांधी मैदान में 9वीं राज्य मिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित पूल के सभी मुकाबले जीतकर तिरहुत की टीम ने पहला स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.