Muzaffarpur News: वैशाली कैनाल के टूटे बांध की मरम्मत पूरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। विशुनपुर पट्टी गांव के 48 आरडी के समीप वैशाली कैनाल के टूटे बांध की मरम्मत कर दी गई। जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता अविनाश कुमार झा ने बताया कि रविवार को मरम्मत कार्य पूरा हो गया। वैशाली कैनाल का बांध टूटने से विशुनपुर पट्टी और सेमरा नन्हकार गांव के सैकड़ों एकड़ खेत में लगी धान की फसल डूब गई थी। इससे नाराज किसानों ने अभियंता को मिट्टी भरने से रोक दिया था, किसानों ने डीएम से फसल क्षति मुआवजा की मांग की। डीएम के निर्देश पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार ने विशुनपुर पट्टी और सेमरा नन्हकार में किसानों से बात की और फसल क्षति का आकलन किया। बीएओ राजेश कुमार झा ने बताया कि साढ़े चौदह सौ एकड़ फसल क्षति की रिपोर्ट भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.