मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वेतन सत्यापन के लिए शिक्षकों के पास फ्रॉड कॉल आ रहे हैं। शिक्षकों से अलग-अलग चीजें बताकर ओटीपी मांगा जा रहा है। शिक्षा विभाग के कथित अधिकारी बन सक्षमता के रॉल नंबर, प्रान आदि के लिए ओटीपी मांगा जा रहा है। मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में इस तरह के कॉल शिक्षकों को आ रहे हैं।

वेतन सत्यापन के नाम पर शिक्षकों को कॉल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों के वेतन भुगतान से पहले उनके कागजात सत्यापन का काम चल रहा है, लेकिन इस तरह का कोई भी आदेश नहीं है। शिक्षकों को सावधान किया जा रहा है कि वे झांसे में नहीं आएं। शिक्षकों ने पूछा कि आखिर इतनी जानकारी कैसे लीक हो रही है?

ओटीपी और निजी विवरण मांगने की शिकायत शिक्षक अनिल कुमार, सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि कॉल करने वाले न...