मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक वेतनमान पर निर्णय नहीं होने, बकाया अनुदान लंबित रहने और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पारिश्रमिक नहीं मिलने से आर्थिक संकट झेल रहे हैं। शिक्षकों में इसे लेकर निराशा और आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अनुदान नहीं मिलने से परिवार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी आर्थिक तंगी से शिक्षकों का उत्साह फीका पड़ने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...