Muzaffarpur News: वीसी से आदेश वापस लेने की मांग
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। तिरहुत स्नातक क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने वीसी प्रो. दिनेश चंद्र राय को पत्र लिखकर विवि के अभियंता को दिए गए आदेश को वापस लेने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि अभी अंचलाधिकारी के निर्देश से एलएल कॉलेज की भूमि की मापी चल रही है। मापी के दौरान एलएस कॉलेज खेल मैदान के बगल में स्थित भवन को तुड़वाने का आदेश जारी हुआ है। उन्होंने पत्र में कहा है कि जिस रास्ते को चौड़ा करने की बात हो रही है, वह एलएस कॉलेज के प्राचार्य के आवास की भूमि है। उन्होंने इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.