मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा इलाके में रविवार दोपहर एक ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में ऑटो चालक ने बताया है कि मोहल्ले में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी। इसी बीच वह घर से ऑटो लेकर बाजार निकल रहा था। रास्ते में मारपीट होता देख वह रुक गया और वीडियो बनाने लगा। इस बीच दोनों पक्षों ने उसे पकड़ उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि देर शाम तक इस संबंध में आवेदन नहीं दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...