मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर सुधा डेयरी प्लांट के दूषित जल से हो रहे प्रदूषण का मामला अब विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंच गया है। कांटी विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंप इस स्थिति से निजात दिलाने की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देख प्रेम कुमार ने जल्द ही संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर इसके समाधान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल की जानकारी इसकी जानकारी विधायक अजीत कुमार ने दी। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को सदातपुर स्थित सुधा डेयरी प्लांट से निकल रहे दूषित एवं बदबूदार जल से किसानों और स्थानीय ग्रामीणों को हो रही परेशानी से अवगत कराया गया। खेतों में फैल रहे प्रदूषित पानी से करीब...