मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दुर्गा मंदिर गोला रोड में रविवार को प्रतिमा विसर्जन को लेकर शहर की पूजा समितियों की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता देवेंद्र चाचान ने की। बैठक में हर साल विसर्जन के दौरान आने वाली परेशानियों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल डीएम कुमार गौरव से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा और स्थायी समाधान की मांग करेगा। अध्यक्ष ने कहा कि दस दिन तक पूजी जाने वाली प्रतिमा का विसर्जन सम्मान के साथ होना चाहिए। बैठक में महेश प्रसाद, प्रवीण चौधरी, देवाशीष गुहा, रवि महतो, वासु गुप्ता, आशीष कुमार समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भाद्रपद अमावस्या पर सजेगा दादीजी का दरबार यह भी पढ़ें- Balrampur News: गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियों...