मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर द्वारा सोमवार को जूरन छपरा स्थित एक नर्सिंग होम में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसका उद्देश्य माताओं एवं परिवारों को स्तनपान के महत्व, मां के दूध के पोषण मूल्य तथा शिशु के स्वस्थ एवं सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। मौके पर डॉ. एचएन भारद्वाज, डॉ. अनुराधा भारद्वाज, रूपा सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ. अजीत गौर, बीएल लोहरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...