मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवा प्रभाग की ओर से विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन होगा। इसके तहत 25 अगस्त को आमगोला रोड स्थित सुख शांति भवन में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा। अभियान का संदेश 'एक रक्त, एक मानवता, एक विश्व परिवार' है। ब्रह्माकुमारीज केंद्र में रविवार को साप्ताहिक चैरिटेबल क्लिनिक के दौरान अभियान को लेकर चर्चा हुई। इसमें डॉ. ललन तिवारी, डॉ. फनीश चंद्र, समाजसेवी एचएल गुप्ता, मोहन प्रसाद सिन्हा, डॉ. जगदीश शर्मा, बीके महेश, बीके भाष्कर, बीके सीता एवं बीके बबीता मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारीज व रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से एम्स देवघर ने किया 34 यूनि...