मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रात में ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने वाले यात्रियों के सामने ठहरने का संकट है। जंक्शन की डोरमेट्री तीन साल से अधिक समय से बंद है। दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को रात गुजारने के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म का सहारा लेना पड़ रहा है या स्टेशन रोड के महंगे होटलों में ठहरना पड़ रहा है। डोरमेट्री नहीं होने का फायदा होटल संचालक उठा रहे हैं और यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं。

डोरमेट्री सेवा का बंद होना विश्वस्तरीय स्टेशन के निर्माण कार्य के कारण डोरमेट्री की सेवा बंद की गई थी। निर्माण कार्य आगे बढ़ने के बावजूद यात्रियों के लिए यह सुविधा अब तक बहाल नहीं हो सकी है। रेलवे के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) के अनुसार मुजफ्फरपुर जंक्शन पर औसतन रोजाना रात आठ बजे...