Muzaffarpur News: विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय ठाकुर का निधन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरिसभा चौक स्थित रज्जू साह लेन निवासी विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय कुमार ठाकुर (71) का सोमवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। बताया जाता है कि सोमवार को वे शहर के महिला थाने में किसी काम के सिलसिले में गए थे, वहीं, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, दिनेश शर्मा, डॉ. एल ठाकुर, अरुण शर्मा, सुरेश शर्मा, भोला ठाकुर, सज्जन कुमार शर्मा, राजा ठाकुर, अवधेश शर्मा, रंजीत कुमार शर्मा, रामाकांत शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, हरे कृष्ण शर्मा ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.