Muzaffarpur News: विशेष लोक अभियोजक को प्रशस्ति पत्र
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जुलाई व अगस्त में 15 मामलों में 22 दोषियों को कोर्ट से सजा दिलाने पर विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने प्रशस्ति पत्र दिया है। अपने कार्यालय कक्ष में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह प्रशस्ति पत्र दिया गया है। प्रशस्ति पत्र में एसएसपी ने कहा है कि पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर विशेष कोर्ट में गवाहों की गवाही कराई गई। कोर्ट में मजबूत तरीके से साक्ष्यों को पेश किया गया, जिससे दोषियों को सजा दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.