Muzaffarpur News: विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में स्नातक की विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड गुरुवार को जारी कर दिया गया। स्नातक की विशेष परीक्षा में 5600 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 31 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। यह विशेष परीक्षा सत्र 2021-24 और 2022-25 के छात्रों के लिए हो रही है। जिन छात्रों का पार्ट वन और पार्ट टू क्लीयर है, उन्हीं छात्रों के परीक्षा फॉर्म भराए गए हैं। परीक्षा के लिए सभी केंद्र को दिशा-निर्देश और परीक्षा की सूची भी भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.