Muzaffarpur News: विशेष जमाबंदी पुनरीक्षण कार्य में सहयोग की अपील
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। प्रखंड सभागार में रविवार को सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला ने विशेष बैठक की। सीओ ने जनप्रतिनिधियों को सरकार के वर्तमान दिशा-निर्देश के अनुरूप 31 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष जमाबंदी पुनरीक्षण कार्य में सहयोग की अपील की। विवादित मामले को छोड़कर शेष जमाबंदियों में सुधार की प्रक्रिया निर्धारित अवधि तक पूरी कर ली जानी है। इस मौके पर प्रमुख गणेश कुमार, उपप्रमुख अनुपम गुप्ता, प्रखंड के अधिकांश पंचायतों के मुखिया, सरपंच सहित अंचल के हल्का कर्मचारी, अमीन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.