Muzaffarpur News: विवि में गेट निर्माण पर हंगामा, धारा 126 लगी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में हो रहे गेट निर्माण के दौरान गुरुवार को फिर हंगामा हुआ। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने इसका विरोध किया। उनके साथ कई अन्य लोग भी विरोध करने पहुंचे। मामला बढ़ने पर पुलिस आयी और निर्माण को रुकवा दिया। इसके बाद एसडीओ पूर्वी ने अनिल कुमार सिंह पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 लगा दी और उन्हें शुक्रवार को कार्यालय में प्रस्तुत होने का निर्देश दिया।
गेट निर्माण के विरोध में हंगामा सुबह 10 बजे गेट निर्माण होने की सूचना पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी पहुंचे और निर्माण को लेकर खोदे गए गड्ढे में घुस गये। इसके बाद अन्य लोग भी वहां पहुंच गये। एलएस कॉलेज के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर विवि के प्रॉक्टर प्रो. विपिन कुमार राय भी पहुंच गए। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.