मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद वरुण ने सोमवार को राज्यपाल को ईमेल कर बीआरएबीयू प्रशासन के द्वारा जूलॉजी विभाग के पास गेट बनवाने का विरोध किया है। आवेदन में कहा है कि विवि प्रशासन ने लंगट सिंह कॉलेज की जमीन अतिक्रमित कर वहां विश्वविद्यालय का गेट बनवाना शुरू करवा दिया है। उन्होंने कहा है कि जनवरी में भी ऐसे प्रयास का व्यापक विरोध हुआ था। तब भी हमने महामहिम को ईमेल भेजकर उससे अवगत कराया था। उसके बाद यह काम रुक गया था। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि विवि प्रशासन को गेट बनवाने के काम को रोकने का निर्देश जारी किया जाए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बीआरएबीयू में 29 नए कॉलेज खोलने के लिए आए आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...