Muzaffarpur News: विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुरालवाले फरार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रजवाड़ा डीह गांव में बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका कुंदन कुमार की 21 वर्षीया पत्नी गुंजा कुमारी थी। कुंदन ने 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। गुंजा के गले में जख्म के निशान मिले हैं। शव बेड पर पड़ा था। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से गुंजा के ससुरालवाले घर छोड़कर फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। गुंजा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब 10 महीने पहले रजवाड़ा डीह निवासी कुंदन कुमार से गुंजा ने प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से गुंजा को दहेज के लिए प्रताड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.