Muzaffarpur News: विवाहिता की मौत मामले में हत्या का केस
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। थाना क्षेत्र के पाना छपरा गांव में बीते शुक्रवार को 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में शनिवार को हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतका निशा के बड़े भाई पारू थाने के लालूछपरा निवासी अमित कुमार ने बहनोई रोशन कुमार राय, ससुर राजकुमार राय, सास सुनीता देवी और देवर पंकज कुमार राय पर बहन की गला दबाकर एवं पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अपर थानेदार रामेश्वर उरांव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया गया है। निशा के पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, शव छोड़कर ससुरालवाले भागे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.