Muzaffarpur News: विवाद में युवक पर हमला, हाथ टूटा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: सरैया। मलंग चौक के समीप रविवार को रामपुर विश्वनाथ निवासी नवल चौधरी के पुत्र सचिन कुमार के साथ मारपीट की गई। इसमें सचिन का हाथ टूट गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घायल सचिन कुमार ने बताया कि रेपुरा मलंग चौक पर 15 से 23 जुलाई तक आयोजित महायज्ञ में वह वालंटियर था। इसी दौरान कुछ युवक हंगामा करने लगे। सभी को समिति के कार्यालय लाया गया। वहां उक्त युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रविवार को मलंग चौक के समीप किसी काम से जा रहा था, तभी एक दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट की। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.