मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मुरौल/औराई। पिलखी पुल से औराई थाने के चहुंटा निवासी बबलू चौधरी (37) ने गुरुवार को बूढ़ी गंडक नदी में कूदकर जान दे दी। उसका शव अब्दुलपुर रैनी घाट पर मिला। बबलू के भाई गौरीशंकर चौधरी ने शुक्रवार को शव की पहचान की। बबलू ऑटो चलाता था। गौरीशंकर ने बताया कि बुधवार को बबलू पीयर थाने के सिमरा गांव स्थित विश्वनाथ चौधरी के यहां ससुराल गया था। बताया कि मौत की जानकारी मिलने पर ससुराल फोन किया तो लोगों ने सही से जवाब नहीं दिया। बबलू चौधरी की बाइक गुरुवार सुबह पिलखी पुल पर लावारिस खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मिला शव स्थानीय लोगों ने पुलिस को एक व्यक्ति के नदी में कूदने की बात बताई थी। एसकेएमसीएच पु...