Muzaffarpur News: विवादित जमीन की मापी के दौरान हुई मारपीट में एफआईआर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में विवादित जमीन की मापी के दौरान हुई मारपीट को लेकर खबड़ा निवासी मुकेश शर्मा ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया है कि अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर पटना हाईकोर्ट और जिला प्रशासन के निर्देश पर 18 सितंबर को मुशहरी अंचल के दो अमीन जमीन मापी करने पहुंचे थे। मुकेश शर्मा पुराने और नए खेसरा की तुलनात्मक रिपोर्ट अमीन को दे रहे थे। आरोप है कि वहां मौजूद संजीव कुमार और जितेन्द्र कुमार ने गाली-गलौज करते हुए मुकेश और जितेन्द्र के साथ मारपीट की। इससे जितेन्द्र बेहोश हो गए। दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल भेज इलाज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.