मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती में निवर्तमान एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के सिर जीत का सेहरा चढ़ा। इस तरह उन्होंने लगातार जीत दर्ज कर विधान मंडल के उच्च सदन में पहुंचने वालों में अपना नाम शामिल करा लिया। साथ ही वे तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 42 सालों के इतिहास में विधान परिषद में पहुंचने वाले तीसरे जनप्रतिनिधि बन गए हैं। इसके पहले 1984 में पुनर्गठित इस निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाने वालों में राम कुमार सिंह और देवेश चंद्र का नाम शामिल है। यह भी पढ़ें- तिरहुत स्नातक से बंशीधर ब्रजवासी दूसरी बार निर्दलीय MLC बने, जेडीयू के अभिषेक झा को बड़े अंतर से हरायातिरहुत क्षेत्र का गठन और पुनर्गठन इसको लेकर प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक और गांधी शांति प्...