मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सह आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने विप चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को प्रेसवार्ता आयोजित की। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्वि-वार्षिक निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गई। हरेक चरण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों, विधियों, दिशा-निर्देशों, प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन कराया गया। इसमें सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अभ्यर्थी, निर्वाचक, चारों जिलों के डीएम, एसएसपी, अन्य अधिकारी एवं कर्मी सहित सभी स्टेकहोल्डर बधाई के पात्र हैं। ...