मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए मतदान के बाद शुक्रवार को शहर के एमआईटी परिसर में मतपेटियां जमा कराने को लेकर गहमा गहमी रही। मतपेटियां लेकर मतदानकर्मी अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। वहीं, प्रतिनियुक्त अधिकारी एक-एक दस्तावेजों का मिलान कर मतपेटियां जमा करा रहे थे।मतपेटियों की पहली खेप मुजफ्फरपुर शहरी इलाकों से करीब सात बजे पहुंची। वहीं, अन्य जिलों से भी मतपेटियों को लाने का सिलसिला देर रात तक जारी था। इस दौरान मुजफ्फरपुर जिला के सहायक निर्वाची अधिकारी सह डीएम कुमार गौरव और एसएसपी मुस्तैदी से मतपेटियां जमा कराने की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विप चुनाव: एमआईटी में 27 को होगी मतों की गिनती बीच-बीच में प्रमंडलीय उप निर्...