मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विधान परिषद चुनाव में मतदान के दौरान बूथ नंबर 27 (अनुमंडल कार्यालय पश्चिमी) पर फर्जी मतदान का आरोप लगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के दो प्रत्याशियों के समर्थक एक-दूसरे से उलझ गए। दोनों एक-दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए पहले शब्दों की बौछार करते रहे। बाद में वे एक दूसरे को धक्का देने लगे। इसपर वहां मौजूद सुरक्षा बल के जवानों ने बल प्रयोग कर उनको हटाया।इसके पहले सुबह में एक प्रत्याशी द्वारा बनाए गए पंडाल से बैनर पोस्टर हटाने को लेकर कुछ देर विवाद हुआ। दरअसल, पंडाल पर ना केवल पोस्टर और बैनर लगे थे, बल्कि वहां उम्मीदवार के समर्थकों के बीच खाने का पैकेट भी बांटा जा रहा था। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: डीएम ने कई बूथों का किया निरीक्षण इसकी शिकायत कंट्रोल रूम को ...