मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने 9147 मतों के अंतर से जीत हासिल की। लेकिन, वे अपनी जीत के अंतर को 2024 में हुए उपचुनावों के अंतर से बेहतर नहीं कर पाए। इसके उलट उनकी पिछली जीत के अंतर और इस बार के जीत के अंतर के आंकड़ें में करीब 18 सौ मतों की कमी आई। वहीं, इस चुनाव में अपने मतों की संख्या दोगुनी करने के बावजूद जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक झा जीत की दहलीज पार करने में नाकाम रहे।तिरहुत प्रमंडलीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों में बंशीधर ब्रजवासी को कुल 31832 मत मिले। यह भी पढ़ें- तिरहुत स्नातक से बंशीधर ब्रजवासी दूसरी बार निर्दलीय MLC बने, जेडीयू के अभिषेक झा को बड़े अंतर से हराया जबकि, वे पिछले चुनाव म...