मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू सहित पांच लोगों के खिलाफ जमीन रजिस्ट्री करवाकर 31 लाख रुपये हड़पने के आरोप में ब्रह्मपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णाटोली निवासी आशा देवी ने दर्ज कराई है। अन्य आरोपितों में विधायक के भाई सोनू सिंह, कार्तिक कुमार, राहुल कुमार व उज्ज्वल कुमार शामिल है। यह भी पढ़ें- चिराग के विधायक ने सेक्रेटरी का ही जमीन हड़प लिया, बेलसंड MLA अमित कुमार रानू समेत 8 पर थाने में FIRएफआईआर की जानकारी एफआईआर में आशा देवी ने कहा है कि वर्ष 2022 में विधायक व अन्य आरोपितों ने मिलकर उसकी सात डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कराई। जमीन की कीमत 35 लाख रुपये तय की गई थी। विधायक व अन्य आरोपितों ने उसे विश्वास में लेकर तत्काल बस च...