मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को विधायक कोमल सिंह ने 20 अग्निपीड़ित परिवारों के बीच 12-12 हजार रुपये का चेक दिया। इसके अलावा 55 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा दिया। विधायक ने कहा कि जमीन चिह्नित होने के बाद शेष भूमिहीन परिवारों को भी जल्द बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान करीब चार दर्जन फरियादियों ने भू विवाद, राशन कार्ड, नल-जल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व कन्या विवाह योजना सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस मौके पर प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ पुष्प राज, विजय राय व प्रशांत ठाकुर आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अभियान बसेरा:96 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...