Muzaffarpur News: विधायक ने मोहन को बनाया नगर पंचायत का प्रतिनिधि
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: गोरौल। विधायक सिद्धार्थ पटेल ने प्रखंड के धाने गोरौल गांव निवासी मोहन प्रसाद चौरसिया को अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है। विधायक ने इस संबंध में पत्र जारी कर कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में मोहन उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मोहन के प्रतिनिधि मनोनीत होने पर नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी, वार्ड पार्षद संतोष प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.