मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। प्रखंड की सरैया पंचायत के बल्थी नरहर गांव में रविवार को विधायक राजू कुमार सिंह ने दिवंगत जितेंद्र पटेल के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की। बताया जाता है कि जितेंद्र की असम में काम करने के दौरान मौत हो गई थी। इससे उसका परिवार सदमे में है। मौके पर टुनटुन चौधरी, विक्रम कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...