Muzaffarpur News: विधायक ने चार-चार लाख रुपए का चेक दिया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनटीपीसी के डैम में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद शनिवार को नगर परिषद के वार्ड 16 में मातम पसरा रहा। विधायक अजीत कुमार ने शनिवार को तीनों बच्चों के घर पहुंचकर परिजनों को चार-चार लाख रुपए का चेक दिया। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी। स्थानीय लोगों ने आगे ऐसी घटना नहीं हो, इसके लिए डैम पर सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की। इसपर विधायक ने एनटीपीसी के अधिकारियों से बात कर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सभापति दिलीप कुमार, उपसभापति अजय गुप्ता, बीडीओ किशन चांद्रायन, सीओ मुकेश कुमार, कल्याण पदाधिकारी स्वराज चौहान, चंदन पांडेय, सोमू गुप्ता आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: डैम में नहाने गए तीन बालक डूबे, एक को बचाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.